गाजीपुर : अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने सोमवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 53 पाउच अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की।
सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार सिंह (32) निवासी सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जिला पटना, बिहार को 28 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं, अजीत कुमार (22) निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना, बिहार को 25 पाउच 8PM गोल्ड ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Trending
- टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो नहर में बैठकर आंदोलन की चेतावनी
- पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त
- डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप
- वाशी स्टेशन के बाहर शेयर रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क जाम से यात्रियों का हाल बेहाल
- मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
- शेखर श्रीनिवासन अब यूरो फ्रेगरेंस इंडिया की कमान संभालेंगे
- स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
- नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले को 25 साल की सजा
