Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

November 14, 2026

मनरेगा के तीन कार्यों में 31.78 लाख के भुगतान पर सवाल, डीएम ने बैठाई जांच

November 14, 2026

सड़क हादसे में MBBS इंटर्न डॉक्टर की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
  • मनरेगा के तीन कार्यों में 31.78 लाख के भुगतान पर सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
  • सड़क हादसे में MBBS इंटर्न डॉक्टर की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा
  • साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम घोषित, नवंबर-दिसंबर में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • फतेह जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
  • स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • दिलदारनगर में भाजपा की बैठक, ‘संविधान बचाओ – अराजकता हटाओ’ पर हुई चर्चा
  • संघर्ष से प्राप्त सफलता का असली महत्व होता है – पालकमंत्री भरतशेठ गोगावले
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»उत्सव»उम्र को मात देकर जौनपुर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
उत्सव khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

उम्र को मात देकर जौनपुर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiNovember 13, 20260 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जौनपुर। हौसले बुलंद हों तो उम्र कभी कामयाबी की राह में बाधा नहीं बनती। जज्बा, जुनून और मेहनत के दम पर जौनपुर के मास्टर्स एथलीटों ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया। 34वीं यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार सुबह रिवर व्यू क्लब की ओर से रिवर व्यू होटल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में एक नवंबर तक चली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पदकों की झड़ी लगाकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता में धर्मेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सुनीता सिंह ने तो अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया कि 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। वहीं संतोष यादव ने डिस्कस थ्रो और पोल वॉल्ट में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। जिलाजीत यादव ने हैमर थ्रो और पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।

इसके अलावा लाल बहादुर बिंद, आलोक यादव, अमर बहादुर, कमलेश यादव, अर्चना कुमारी, सुमन, दुर्गेश यादव, अभिषेक झा और अजीत यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जौनपुर का मान बढ़ाया।

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी यादव ने कहा कि मास्टर्स एथलेटिक्स खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में जानकर बेहद प्रसन्नता हुई आईएमए जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. आरपी यादव ने कहा कि मास्टर्स एथलेटिक्स में युवा से लेकर बुजुर्ग खिलाड़ियों को पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन करते देखना आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक है। ये खिलाड़ी समाज के हर वर्ग के लिए मिसाल हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो रिवर व्यू क्लब उनके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके यादव, कबड्डी संघ के सचिव रवि यादव, रानू सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, रंग बहादुर यादव, शिव सहाय, रामकृष्ण, राजेश यादव, परवेज अंसारी, उमाशंकर, राजेश सिंह, जनार्दन यादव और प्रकाश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक विकेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि पदक जीतने की कोई उम्र नहीं होती, जरूरत होती है तो बस हौसले, मेहनत और कुछ कर गुजरने के जुनून की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

फतेह जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

November 14, 2026

संघर्ष से प्राप्त सफलता का असली महत्व होता है – पालकमंत्री भरतशेठ गोगावले

November 13, 2026

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन अवार्ड, गाजीपुर में खुशी की लहर

November 13, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026345

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026303

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
गाजीपुर

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

By khabre aaj bhiNovember 14, 20264

सिकंदरपुर और पीरनगर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, गोताखोरों की तैनाती, नाव, बैरिकेडिंग…

मनरेगा के तीन कार्यों में 31.78 लाख के भुगतान पर सवाल, डीएम ने बैठाई जांच

November 14, 2026

सड़क हादसे में MBBS इंटर्न डॉक्टर की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

November 14, 2026

साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम घोषित, नवंबर-दिसंबर में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.