
गाजीपुर : सुहवल थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सुहवल सिवाला के पास से एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसरुद्दीन निवासी पावर हाउस मोहल्ला, सुहवल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 102/24, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय और पुलिसकर्मी शामिल रहे।


