
जौनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा PDA जनपंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैनीपुर, भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज चंबलतारा तथा सम्राट अशोक भवन लखनपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा जी रहीं।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आत्मीय संवाद करते हुए सामाजिक न्याय, आरक्षण, संविधान, महंगाई तथा विशेष रूप से महिलाओं के उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि PDA समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय और सम्मान के साथ जोड़ने का संकल्प है तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में माननीय लीलावती कुशवाहा जी ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक समाज का हक, अधिकार और सम्मान खतरे में है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान खतरे में है, आरक्षण खतरे में है।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी तादाद में PDA समाज — मौर्य समाज, यादव समाज, मुस्लिम समाज, निषाद, विश्वकर्मा सहित सभी समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं, फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं, बुलडोजर लगाकर मकान गिराए जा रहे हैं। सरकार संविधान और आरक्षण का पालन नहीं कर रही है।
लीलावती कुशवाहा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके आरक्षण की विरोधी है, महात्मा बुद्ध की विरोधी है, सम्राट अशोक महान की विरोधी है, बाबा साहेब अंबेडकर और उनके बनाए संविधान की विरोधी है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुलायम सिंह यादव जी ने उत्तर प्रदेश में 27% आरक्षण लागू किया और लालू प्रसाद यादव जी ने बिहार में लागू किया, बाकी पूरे देश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं, कहीं भी आज तक 27% आरक्षण पूरी तरह लागू नहीं हुआ।
इसलिए सामाजिक न्याय के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार लाएं।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, वरिष्ठ नेत्री पूनम मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जगदीश प्रसाद मौर्य ‘गप्पू’, उदयभान मौर्य, रमेश मौर्य, रवि यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने PDA की एकजुटता, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की तथा संचालन जिला सचिव रामकेश बिंद ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभाकर मौर्य, जिला सचिव संतोष मौर्य ‘मुन्ना’, संजय मौर्य, अनीश मौर्य, संदीप मौर्य, मालती मौर्य, डीसी दादा, बबलू मौर्य, उपदेश मौर्य, तेजू मौर्य, परमानंद मौर्य, अज्जू मौर्य, अंशु मौर्य, शनि मौर्य, दीपक मौर्य, कुणाल मौर्य, सिराज अहमद, श्रेयल यादव, भीम मौर्य, आदित्य मौर्य, महंत मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, सूबेदार मौर्य, राजेंद्र मौर्य, मालती निषाद, माला मौर्य, रीता निषाद, लीलावती निषाद सहित सैकड़ों पीडीए समाज की महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज चंबलतारा में महात्मा गौतम बुद्ध जी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय लालचंद मौर्य जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
PDA जनपंचायत के माध्यम से समाजवादी पार्टी नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनता से जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद और संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

