
एमडीआर टैक्स मोदी सरकार की जनता को लूटने की स्कीम – डा प्रमोद कुमार सिंह
जौनपुर : आनलाइन खरीददारी के लेन देन पर मोदी सरकार द्वारा यूपीआई पेमेंट पर लगायें गये एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांग पर अपर जिलाधिकारी परमानन्द झा को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो गयी है, इनकी सभी नीतियां जनता को परेशान करने वाली बन रही है। डा प्रमोद कुमार सिंह ने एमडीआर टैक्स को जनता को लूटने वाला टैक्स बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने जब जीएसटी को एक देश एक टैक्स कहा था तो एमडीआर टैक्स क्यौ लगया जा रहा है, इस टैक्स से कारोबियो का व्यवसाय तो चौपट तो होगा ही साथ ही उपभोक्ताओं को भी भारी भरकम मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा। एमडीआर टैक्स को जजिया टैक्स से तुलना करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता के पाकेट पर खुलेआम सरकारी डकैती है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए सरकार से मांग एमडीआर टैक्स को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनता के ऊपर लगायें गये अतिरिक्त टैक्स के बोझ को लादना उचित नहीं है, वैसे ही जनता भीषण महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रही है। आरिफ खान ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, महिला नेता मंजू बेनवंशी, अरुण शुक्ला, रामसिंह बांकुरे, जिला सचिव इरशाद खान,सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जब्बार अली सलमानी,तौफीक अहमद राजू, हमजा मलिक, आशीष यादव,रेखा बेनवंशी, साबिर बेगम, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन,संदीपा बेनवंशी, विजेन्द्र गौतम, इस्तेखारुल प्रधान, मोहम्मद अजीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


