
सेवराई (गाजीपुर) : गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग के बड़ी पुलिया के समीप नहर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेवराई चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह टहलने जा रहे लोगो ने बड़ी नहर में बड़ी नहर पुलिया के समीप नहर में औंधे मुंह गिरा हुआ एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिससे वहां सनसनी फैल गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। मृतक की उम्र तकरीबन 45 साल बताई जा रही है मृतक काले रंग का शर्ट पल्लू और पहने हुए था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास में एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिससे उसका शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत किस कारण से हुई है और किन परिस्थितियों में हुई है यह बता पाना मुश्किल है। सेवराई चौकी इंचार्ज शिवप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


