
25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिला, एसपी ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र
गाजीपुर : ड्यूटी के दौरान साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें आजमगढ़ में तैनाती के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने उनके कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग के अनुसार, यह सम्मान पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति समर्पण और जनसेवा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में दिया गया है।

