
गाजीपुर : 25 सितंबर को मां दुलेश्वरी नेत्रालय, गंगा ब्रिज रोड, कुसुमपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. एके राय और डॉ. निशांत राय द्वारा लेंस प्रत्यारोपण विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मरीज आधार कार्ड के साथ पहुंचकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


