
भांवरकोल (गाजीपुर ) : पुलिस ने गुरुवार को चकबाला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान महिंद्रा पिकअप से चार गोवंश बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वाहन में गोवंश के साथ चार रस्सियां भी मिलीं।
उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान पिकअप को रोककर तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. इमरान (35) निवासी गोपालनगर, मथुरा और अलीहुसैन (26) निवासी नरगहना, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


