शाहगंज:अरंद गांव मे छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगो के साथ बरामद किया प्रतिबंधित जानवर का मास ,मांस का अवैध व्यापार करने वालो मे हड़कम

By: Riyazul
Jun 19, 2018
394

जौनपुर:शाहगंज शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंद गांव मे जो कि आजमगढ़ जिले के सीमा पर है और बगल मे ही अरनौला गांव पड़ता है जो आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र मे आता है । पुलिस को मुखबिरो द्वारा लगातार खबर मिल रही थी की पिछले कई महिनो से उक्त गावों मे प्रतिबंधित जानवरो का मांस धड़ल्ले से काटा व बेचा जा रहा है।पुलिस कई दिनो से इसी प्लान मे थी की किस तरिके से इन अवैध मांस कारोबारियो को रंगे हाथ पकड़ा जाये कि आज मुखबिरों की सूचना पर शाहगंज व खेतासराय की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध मांस कारोबारियो को अवैध मांस व औजार व बेचे गये मांस की राशी सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये लोगो से पुलिस कढ़ाई से पुछताछ कर रही है।जिससे की उक्त कारोबार मे लिप्त अन्य लोगो को भी पकड़ा जा सके। खेतासराय पुलिस व शाहगंज पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध रूप से कट रहे प्रतिबंधित जानवरो के खिलाफ मंगलवार की सुबह संयुक्त रूप से क्षेत्र स्थित अरंद गांव में छापेमारी कर एक कटे हुए जानवर के साथ बिक्री किये गये नकदी रुपये को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र स्थित उक्त गांव में वर्षो से अवैध तरीके से जानवर काटे जा रहे थे। और इतना ही नही ये बताया जा रहा है कि यहाँ से पूरे पूर्वांचल में मांस की सप्लाई किया जाता था। पुलिस काफी दिनों ने इसका सुराग लगाने कोशिश कर रही की आखिरकार मंगलवार की सुबह संयुक्त रूप से छापेमारी कर नकदी सहित एक कटा जानवर व नकदी 28 हज़ार रुपये के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया और साथ मे जानवरो के काटने वाले उपकरणो को भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबीर से सूचना मिली की अरन्द गांव में अवैध तरीके से जानवर काटे जा रहे है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष व शाहगंज पुलिस ने सयुक्त रूप से निश्चित स्थान पर छापेमारी किया। जिसमें उक्त गांव निवासी सुहेल, व गुड्डू पुत्रगण वहाब को एक कटे हुए जानवर के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही 5 अन्य जानवर, 28 हज़ार नकद व जानवरो के काटने का उपकरण बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हुए युवको से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होने पूरे पूर्वांचल में मांस सप्लाई करने की बात कबूल किया है। उक्त आरोपी दर्जन भर मामलों में वांछित भी है जिनकी तलाश पुलिस को लम्बे समय से थी पुलिस सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को जेल भेज दी है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?