तहसील मुख्याल पर आज होगा सपा का प्रदर्शन

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 15, 2021
267

बिकापुर:जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी आज १५ जुलाई गुरुवार को सभी तहसीलों पर प्रदर्शन करेगी। तथा उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम  राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेगी। बीकापुर तहसील में पूर्व विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में सपा का प्रदर्शन प्रस्तावित है। समाजवादी पार्टी जन समस्याओं से संबंधित १६ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी। जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव द्वारा बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर में, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन अयोध्या सदर में, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां रुदौली तहसील में जबकि पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव सोहावल तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?