गर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था धराशायी

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 24, 2021
140

by : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : आदर्श नगर पंचायत मगहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से राम भरोसे है। जल आपूर्ति कब आएगी व कब जाएगी इसका कोई निर्धारित समय नही रह गया है। पहले के निर्धारित समय के अनुसार प्रात: ६ से८ बजे तक जल आपूर्ति होती थी। फिर दोपहर में १२  से०१  बजे तक और शाम को ५ से ७  बजे तक जल आपूर्ति की जाती थी। परन्तु अब बिना किसी दृष्टिगत कारण के कभी १० मिनट तो २०  मिनट किसी दिन वहुत हो गया तो आधा घंटा। नागरिकों के बार बार के अनुरोध पर नगर पंचायत द्वारा  एक ही जबाब मिलता है कि तकनीकि दिक्कत को दूर कर पहले जैसी आपूर्ति बहाल होगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?