जिला मुख्यालय के 2 मुहल्लों में वृहद कंटेनमेंट जोन

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 26, 2021
208

 By:नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : जिले में लगातर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते नगर पालिका परिषद दो मुहल्लों बरदहिया बाजार और बंजरिया को आज से वृहद कंटेनमेंट जोन घोषित कर के प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन दोनो क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। उप जिलाधिकारी श्री राज नरायण त्रिपाठी ने कहा कि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को निकलने की छूट रहेगी। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं यथा सब्जी, फल, दूध, दवा व किराना आदि की आपूर्ति होती रहेगी।

वृहद कंटेनमेंट जोन में ये सेवाएं रहेगी जारी। सब्जी के सचल दलों को छूट लेकिन करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?