नदेसर में दिनदहाड़े चाय विक्रेता को गोली मारी,मचा हड़कंप

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 07, 2021
312

by : बजरंग बलि तिवारी 

वाराणसी : वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में रविवार की दोपहर चाय विक्रेता अशोक गुप्ता को गोली मारने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।आनन फानन में अशोक को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अशोक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस वारदात की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार,असलहे से निकली गोली चाय विक्रेता अशोक के कंधे में लगी है।पुलिस वारदात की वजह पुरानी रंजिश सहित अन्य कारणों को मान कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।वहीं एस एस पी अमित पाठक मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में घायल चाय विक्रेता का हालचाल जानने पहुंचे हैं।उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी और फिर उन्होंने अशोक को लहूलुहान देखा तो घटना की जानकारी हुई।फिलहाल यह समझ नहीं आया कि गोली मारने वाले कौन थे और क्यों फायरिंग की गई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?