आर्य समाज सीवुड, नेरुल द्वारा स्वामी दयानंद प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 17, 2021
488


By: सुरेन्द्र सरोज 

नवी मुंबई : आर्य समाज  सीवुड,   नेरुल द्वारा स्वामी दयानंद प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व मंत्री व एरोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश नाईक के हाथो किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितो को जानकारी देते हुए डॉ.तुलसीराम बांगिया ने जहां समाज के कार्यकलापों के बारे में बताया वहीं श्री नाईक द्वारा समाज को हर संभव सहयोग देने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री नाईक ने डॉ. बांगिया के आर्य समाज के प्रति निष्ठा और लगन की प्रशंसा की। उन्होंने रामायण काल से कुछ उदाहरण देते हुए स्वामी दयानंद के देश प्रेम, समाज  सेवा व समाज सुधार पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वर्षो से यह समाज निस्वार्थ रूप से समाज सेवा करता आ रहा है। ऐसे संस्थान के लिए मेरा सदैव योगदान बना रहेगा इस अवसर पर विशेष अथिती के रूप में आर्य समाज वाशी के प्रधान राजकुमार दीवान, नगरसेविका नेत्रा शिर्के, अनिल गोयल, के. पी.शेनॉय के अलावा नागेश शर्मा  व पं. विजयपाल शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रीती शर्मा, अर्चना वर्मा,मिथिलेश कुमारी,चंचल भाटिया तथा विजय सहगल ने जहां अपने भजनों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया वहीं कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा ने अपनी रचनाओं से स्वामी दयानंद का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन मीना अग्रवाल व सुनील यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में आर्य समाज सीवुड के प्रधान संजीव अग्रवाल समाज के वयोवृद्ध हरिदास अग्रवाल, डॉ ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ.जिले सिंह, मोहन तिवारी,राजकुमारी गुप्ता,ऋषिपाल गुप्ता,नितिन जुनेजा,श्रीमती शिप्रा, श्री सिद्देश , वर्षा भोंसले,ललिता पाठक के अलावा कई गणमान्य उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?