किसान महंगे दामों पर प्राइवेट पंपिंग सेटो के जरिए खेतों की सिंचाई करने को मजबूर

By: Vivek kumar singh
Jun 25, 2024
240

सेवराई/गाजीपुर : तहसील क्षेत्र के गोड़सरा रजवाहा में टेल तक पानी न पहुंचने से किसाने की चिंता बढ़ गई है। जिससे महंगे दामों पर प्राइवेट पंपिंग सेटो के जरिए खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हो गए हैं। किसानों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द से जल्द रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग की है।

स्थानीय तहसील क्षेत्र दिलदारनगर, उसियां, गोड़सरा रजवाहा में अभी तक टेल तक पानी न पहुंचने से किसने की चिंता बढ़ गई है। किसान चेथरू बिंद, तुफैल खान, हीरा बिंद, वसीम खान, कालिका यादव आदि ने बताया कि रजवाहा में पानी छोड़ने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग किया गया लेकिन उनके द्वारा हमेशा दो-तीन दिन में पानी छोड़ने की बात कही जाती है इधर पानी न मिलने के कारण धान की नर्सरी नहीं पड़ पाई है। आक्रोशित किसानों ने चेताया कि अगर जल्द ही टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो हम सभी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने बताया कि रजवाहा में पानी के लिए अधिकारियों से वार्ता की गई है अधिकारियों के द्वारा केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। विगत वर्ष में भी किसानों को रजवाहा में पानी के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा था।इस बारे में पूछे जाने पर चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया के राम कैलाश ने बताया कि नहर में पानी छोड़ा गया है जो अभी तक दिलदारनगर पहुंच चुका है जल्दी तेल तक पानी पहुंच जाएगा।


Vivek kumar singh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?