जनकल्याण सामाजिक संस्था का ८ वा वार्षिकोत्सव सम्पन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 13, 2021
224

सामाज सेवा मनुष्य का पहला दायित्व - टी.आर.बांगिया


नवी मुंबई ☺️: सच्चा समाज सेवक किसी संस्था का मोहताज नहीं होता, वह अपनी ताकत व क्षमता के बल पर भी समाज के दूसरे असहाय व पिछड़े लोगों की सेवा कर सकता है। ऐसा उदगार वरिष्ठ समाज सेवक व आर्य समाज सीवुड़,नेरुल के संस्थापक टी.आर. बांगिया ने व्यक्त किए ।श्री बांगिया जनकल्याण सामाजिक संस्था के आठवें वर्षगाठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री बांगिया ने आगे कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है वह समाज के बिना नहीं रह सकता। समाज ही उसे जन्म से लेकर अंत तक जीवन के सभी सुख व जरूरतें प्रदान करता है। इसीलिए मनुष्य का यह पहला दायित्व बनता है कि वह भी समाज के लिए कुछ करे।समारोह में उपस्थित संस्था के सभी पदाधिकारियों को उन्होंने कहा कि आप भले ही किसी व्यवसाय अथवा नौकरी पेशे से जुड़े हों, अपनी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर समाज सेवा में जरूर योगदान करें। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ,शिवसह्यद्री एक्यवर्धक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुधाकर पाटिल, वरिष्ठ समाज सेवक इंदर शर्मा, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत तथा महाराष्ट्र कार्यकारणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दत्तात्रेय खादे,शिवसेना शाखा प्रमुख दिलीप चरवड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जहां महाराष्ट्र महिला कार्यकारिणी में अध्यक्षा पद पर सना अंसारी की घोषणा की गई वहीं नवगठित महाराष्ट्र कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमुख अतिथि श्री बांगिया के हाथों नियुक्ति पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में विनोद राम,मनोज सिंह,जफर खान,नुजहत सैयद, विशाखा धावरे के अलावा संस्था के पदाधिकारी व सदस्य भारी संख्या में मोजूद थे। समारोह का सूत्र संचालन पत्रकार विनोद प्रधान ने किया इस समारोह को सफल बनाने में संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव सुरेन्द्र सरोज,लालजी शर्मा,उमेश शर्मा,रमेश तिवारी, के आलावा महाराष्ट्र कार्यकारिणी के तानजी तुंबेकर, अधिनाथ पाटिल, श्रीमंत पवार, दीपक मोरे,संतोष नलावडे,जितेंद्र सिंह,कैलाश माने,इस्माईल अंसारी,दत्तात्रेय खादे,तथा नवी मुंबई जिला अध्यक्ष मुकेश सोलंकी का महत्वपूर्ण योगदान था।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?