ठंड से हो रही परेशानी को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं अलाव की कराई व्यवस्था

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 24, 2020
272


दिलदारनगर : कपकपाती भीषण ठंड और शीतलहर अपने चरम पर  है। इसके बावजूद  तमाम जगहों पर अलाव की सरकारी व्यवस्था नदारद नजर आ रही है।वहीं नगर पंचायत दिलदारनगर में अलाव की  कोई व्यवस्था न होने से आने जाने वाले राहगीरों और वहां के लोगों को ठंड से हो रही परेशानी को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मन्नू सिंह ने पूर्व  मंत्री ओम प्रकाश सिंह से कह कर नगर क्षेत्र में तत्काल अलाव की व्यवस्था करवाई और सरकार को आईना दिखाने का काम किया।


उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान, यूनियन बैंक, लालू चाप शिव मंदिर, कुएं के पास बीच बाजार में, त्रिमुहानी रेलवे क्रॉसिंग, सब्जी मंडी, दिलदारनगर टेंपो स्टैंड, मस्जिद के पास, सरैला चट्टी और पुलिस पिकेट के पास अलाव की व्यवस्था कराई ताकि  वहां आने जाने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अलाव से गर्माहट महसूस करने वाले लोग इसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे।


अलाव व्यवस्था में प्रमुख रूप से सपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता,उमेश वर्मा,अजीत गुप्ता,लछमण शर्मा, सरफराज आलम  सभासद मेराज खान, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष अनीश खान,व और भी सम्मानित लोग  मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?