कांग्रेसका आधारशिला बनेगा अल्पसंख्यक विभाग- मोहम्मद सैफ सिद्दीकी

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 13, 2020
205

अल्पसंख्यक कांग्रेस में पूर्णता सुरक्षित :डॉक्टर जनक कुशवाहा


अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन का ऐतिहासिक स्वागत

 दिलदारनगर: दिलदारनगर क्षेत्र फुल्की गांव के कर्मठ एवं जुझारू कांग्रेस के युवा नेता मोहम्मद सैफ सिद्धकी को अल्पसंख्यक विभाग गाजीपुर का चेयरमैन बनने के बाद पहली बार जनपद के दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर सैफ सिद्धकी को मुबारकबाद दिया । 

दिलदारनगर से जमानिया के रास्ते में जगह-जगह पर धूमधाम से स्वागत किया गया और कांग्रेस का पहली बार इतनी हुजूम दिखाई पड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक फोटो विभाग के जिला चेयरमैन मोहम्मद सैफ सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी का आधारशिला बनकर के २०२२ में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश करुंगा

 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि अल्पसंख्यकों का मान सम्मान कांग्रेस में ही सुरक्षित है अल्पसंख्यक की लड़ाई कांग्रेस जोरदार तरीके से लड़ रही है और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नसीम खान भदौरा ब्लाक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा कांग्रेस के जिला सचिव युगल किशोर ,फैजान अहमद, एहसान रजा, सोनू भाई, आसिफ, तुफैल खान, जफर अंसारी ,कारी असद खान ,वाहिद हुसैन,शकील खान ,आशिफ गाजीपुरी,रोशन राम ,मोतीलाल राम, राकेश सिंह ,विद्याशंक,र सहाना खातून, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वागत किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?