कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डेढ़ दर्जन थानाध्यक्ष व एसआई का हुआ स्थानांतरण

By: Riyazul
May 27, 2018
353

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डेढ़ दर्जन थानाध्यक्ष व एसआई का हुआ स्थानांतरण जौनपुर जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के‍ लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। निरीक्षक रमेश कुमार यादव को पुलिस लाईन से प्रभारी बिजलेंस जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक रामायण यादव को पुलिस लाईन से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को क्राइम ब्रांच से वाचक पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक अगमदास को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक जयराम पुलिस लाईन से थाना बदलापुर, उप निरीक्षक पारस नाथ यादव को पुलिस लाईन से थाना केराकत, उप निरीक्षक विरेंद्र बहादुर‍ सिंह को पुलिस लाईन से थाना बदलापुर, उप निरीक्षक अरुण मिश्रा थाना मुगरा बादशाहपुर से प्रभारी चौकी भाऊपुर, उप निरीक्षक राजेश कुमार गिरिह प्रभारी चौकी धनिया मऊ से थाना मछलीशहर, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता थाना खेतासराय से प्रभारी चौकी धनिया मऊ, उप निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा थाना चंदवक से थाना जफराबाद, उप निरीक्षक श्रीमती सरीता यादव थाना केराकत से महिला थाना, उप निरीक्षक रुद्रमान पांडेय थाना मछलीशहर से थाना बदलापुर, उप निरीक्षक प्रसुन्न कुमार मिश्रा थाना सिकरारा से प्रभारी चौकी मु‍क्तिगंज, निरीक्षक पंकज पांडेय प्रभारी निरीक्षक रामपुर से क्राइम ब्रांच, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष सरपतहां से थानाध्यक्ष रामपुर, निरीक्षक हरिनाथ भारती पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक सरपतहां, निरीक्षक धाकेश्वर सिंह प्रभारी निरीक्षक बदलापुर से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक सुनील दत्तक पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक बदलापुर, निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय प्रभारी निरीक्षक जफराबाद से प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक देवतानंद सिंह पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद बनाया गया है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?