मल्हनी विधान सभा क्षेत्र मेंफिर दौड़ी सपा की साइकिल

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 10, 2020
386

by; मो. हारून

जौनपुर : आखिरकार समाजवादी पार्टी की साइकिल फिर मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में दौड़ी मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा और निर्दल से धनंजय सिंह में कांटे की टक्‍कर थी। यहां भाजपा प्रत्‍याशी मनोज सिंह तीसरे नम्बर पर रहे। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में शुरू के १२ राउंड तक धनंजय सिंह का पीछा कर रहे लकी यादव ने १२ वें राउंड के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुल २७ राउंड तक चले मतगणना में वह लगभग साढ़े चार हजार वोटों से विजयी हुए सपा प्रत्याशी की जीत के लिए सपा स्टार प्रचारक, पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने समर्थकों की टीम के साथ ग्रामीण इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। वे लगभग १५० से अधिक नुक्कड़ सभाओं में पहुँचे और सैकड़ो लोगों के घर घर पहुंचे गांवों में बैठकें कीं।

ललई ने उन गांवों पर फोकस किया जहां पिछले चुनाव में सपा का प्रदर्शन ठीक नहीं था। विधायक दुर्गा यादव, प्रभु नारायण सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, संग्राम यादव, राकेश सिंह सहित प्रदेश के कई नेता और पदाधिकारी व कार्यर्ताओं और करीब २०  पूर्व विधायकों ने भी मल्हनी में प्रचार किया। स्थानीय जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता भी दिन रात एक किए सपाईयों की मेहनत रंग लाई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?