To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
रिपोर्ट:मारूफ़ अहमद खान सेवराई। विकास खण्ड भदौरा प्रागण के सभाकक्ष में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बुधवार दोपहर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग के साथ साथ पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, आपदा विभाग, वन विभाग के साथ समस्त सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में किसानों की आय बढ़ाने हेतु सम्बंधित विषयों पर कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा किया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला के मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सच्चिदानन्द राय एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु प्रताप सिंह ने क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों रामनाथ सिंह, अमित सिंह बबुआ, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, रंगबहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर संयुक्त रुप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रदीप प्रजापति यह किसानों को विभिन्न तरीके से लाभदायक खेती और आय बढ़ाने के जानकारी दे ते हुए आधुनिक खेती अपनाने का अपील किया। किसानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि आज किसान दूसरे का पेट भरते हुए भी उसकी जेब खाली है किसानों को सही जानकारी ना होने की वजह से वो खेती तो कर रहा है लेकिन आधुनिकता के दौर में तो काफी पीछे रह गया है आज आधुनिक खेती का दौर चल रहा है एक साथ साथ खेती पर नए प्रयोगों के साथ की गई खेती से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं और अपने परिवार का सकुशल भरण पोषण कर सकते हैं सरकार द्वारा भी विभिन्न महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत किसानों को लाभ पहुंचाया जाता रहा है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी श्री महेन्द्रनाथ सिंह, ग्राम प्रधान सुरहा प्रदुमन चौबे, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, पशुपालन विभाग से डॉ शैलेंद्र सोनकर, वनविभाग से गर्जन राम, जिला आपदा अधिकारी अशोक कुमार राय व नोडल अधिकारी अरुण कुमार यादव, जोगेंद्र अग्रहरि बलवंत कुशवाहा कुंदन पांडे पंकज रौनीयार, राकेश सिंह पिंटू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers