रंगोली एवं दीप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 13, 2019
359


by: संदीप शर्मा 

सेवराई: देव दीपावली पर स्थानीय गांव स्थित परेमन शाह के पोखरा पर रंगोली एवं दीप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवक-युवतियों ने टीम बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर रंगोली बनाते हुए दीपों से सजाया गया था। पूरे पोखरे को जगमग दीपों से सजाया गया था निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम द्वितीय, तृतीय विजेताओं का चयनकर पुरस्कृत किया गया। पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से विगत वर्षों देव दीपावली के मौके पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा था। इसी क्रम में इस वर्ष परेमन शाह पोखरा समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा अदिति, अंशिका, अनुष्का टीम को राम मंदिर की रंगोली बनाते हुए उसे दीपों से सजाने पर प्रथम, ज्योति चौधरी व आशुतोष गिरी टीम को द्वितीय, प्रीति पांडेय को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुलवामा अटैक पर बेहतरीन रंगोली के साथ दीपो से सजाने पर सेवराई गांव निवासी दिव्या सिंह को अति विशेष सम्मान से नवाजते हुए उन्हें पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं विनय चौधरी ने सभी घाटों का निर्णायक मंडल के साथ निरीक्षण किया। कहांकि इस तरह के आयोजन से गांव के लोगों को जहां एक अनोखे देव दीपावली अपने गांव में देखने को मिलता है। वही बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतिस्पर्धा के चलते  बच्चे अपने आपको और  निखार पाते हैं। शहरों की संस्कृति गांव में देखने को मिलती है। इस प्रतियोगिता में सबसे अनोखी यह रही कि पूरे घाटों को मिट्टी के दीयों और प्राकृतिक रंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण मोहन पांडेय ने किया।इस मौके पर विपुल सिंह, मुकेश सिंह, सुभाष यादव, असलम पप्पू, चन्दन पांडेय, विवेक सिंह, संतोष आदि सहित पोखरा समिति के सदस्य मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?