दोपहिया वाहन से 96 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 01, 2019
272

By: संदीप शर्मा

सेवराई: गहमर थाना क्षेत्र स्थित देवल पुलिस पिकेट के पास से बुधवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक दोपहिया वाहन से 96 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार व पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में अवैध शराब तस्करी तथा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते रात को गहमर थाना क्षेत्र स्थित देवल पुलिस पिकेट के पास से चेकिंग के दौरान एक दोपहिया वाहन से 96 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम मंतोष तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी और राहुल त्रिगुण पुत्र नित्यानंद त्रिगुण निवासी ग्राम खीरी, थाना राजपुर, जनपद बक्सर बिहार बताया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेेेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह कांस्टेबल परमात्मा व शैलेश कुमार आदि रहे।

इस बाबत गहमर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवल पुलिया के पास वाहन चेकिंग करते समय दो अभियुक्तों को 96 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?