समस्याओं का निराकरण के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचे फरयादियो को भी खाली हाथ लौटना पड़

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 01, 2019
255


By: संदीप शर्मा

 सेवराई: स्थानीय तहसील मुख्यालय के खाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय मे गुरुवार को दोपहर एक बजे के करीब अपने विभिन्न कार्यों से आए फरियादियों को अधिकारियों के समय से नहीं आने के कारण खाली हाथ बैरंग वापस लौटना पड़ा।

शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर ध्यान नहीं दे रहे है। अधिकारियों के मनमाने रवैया के कारण जहां विभागीय कार्यो में अड़चनें आ रही हैं।वही अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचे फरयादियो को भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। महना गांव निवासी विकास पांडेय, जितेंद्र यादव, बसुका गांव निवासी अमजद, गोड़सरा गांव निवासी सिराजुद्दीन आदि फरियादियों ने बताया कि हम अपनी समस्याओं को लेकर खाद पूर्ति निरीक्षक से मिलना चाहते हैं। कई दिनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण घंटों इंतजार के बावजूद उनसे मुलाकात नहीं हुआ। बताया कि कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद आपूर्ति निरीक्षक सेवराई के ना रहने के कारण हमें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा दूसरे दिन आने के लिए कहा गया है।

इस बाबत उप जिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने बताया कि मामला आपके द्वारा ही मुझे संज्ञान में मिला है जांच उपरांत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?