सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ जमकर हुए नारेबाजी

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 19, 2019
329


by: संदीप शर्मा                                                                                                                                                                                                                                                   गाजीपुर:  सेवराई क्षेत्र के भदौरा गांव में जिला पंचायत निधि से हो रहे सीसी कार्य मे मानक की अनदेखी कर हो रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया। ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपर जिला अधिकारी जिला पंचायत सहित जेई को सूचना देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव में जिला पंचायत निधि से ताड़ीघाट मुख्य मार्ग से होते हुए गांव को जोड़ने के लिए करीब 400 मीटर लंबे सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराए जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य शुरू कराया गया है ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था पूर्व में लगे खड़ंजा के ईटो को ही उखाड़ कर उसे बिना साफ-सफाई के ही घटिया निर्माण सामग्री से जोड़ी जा रही है। जिससे सड़क बनने के साथ ही पीछे से उखड़ते जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कार्यदाई संस्था द्वारा पूर्व में बने खड़ंजा सड़क के सापेक्ष कम चौड़ाई की सड़क बनाई जा रही है

जिससे जहां आवागमन करने के लिए न सिर्फ परेशानियां होंगी बल्कि दुर्घटना की आशंका भी ज्यादा है। सड़क निर्माण करते वक्त पुरानी खड़जे पर ही निर्माण सामग्री गिरा दी गई है जबकि पुरानी ईंटों की जगह नई इट लगाने के साथ मोटी गिट्टी और पत्थर आदि की कुटाई के साथ साइड रोप बनाना अनिवार्य है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए सड़क के बीचो बीच खड़े होकर कार्य संस्था एवं जिला पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर सड़क निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता या मानक की अनदेखी की गई तो हम सभी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाद में होंगे। प्रदर्शन करने वाले में रामविलास कुशवाहा, हृदय नरायण कुशवाहा, भीम सिंह, महात्तीम सिंह, दिलगु कुशवाहा, दूधनाथ सिंह, गंगासागर कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

इस बाबत अपर जिला अधिकारी जिला पंचायत सुरेश वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई को मौके पर भेजते हुए जांच कराई जाएगी। मानक की अनियमितता एवं अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य पाया जाता है तो जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?