नसीम के समर्थन में राहुल गांधी की विशाल रैली युति के खिलाफ भरेंगे हुंकार

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 11, 2019
276

नसीम को लोगों ने चांदीवली का सुल्तान बताया


मुंबई: चांदीवली से कांग्रेस व संयुक्त आघाड़ी के उम्मीदवार नसीम खान के समर्थन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अक्टूबर,रविवार को एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।यह रैली शाम 5 बजे लोकमान्य तिलक नगर,90 फीट रोड ,साकीनाका में आयोजित की गई है। रैली को लेकर चांदीवली में जोरों से तैयारी शुरू है। इस रैली में राहुल गांधी बीजेपी-शिवसेना सरकार की पोल खोलेंगे। माना जा रही है कि राहुल अपने भाषण में पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक (पीएमसी) में हुए घोटाले के अलावा आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई ,मुंबई में निवेश में कमी व बेरोजगार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

नसीम खान ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को लेकर  चांदीवली समेत पूरी मुंबई के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि राहुल जी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। नसीम ने कहा कि राहुल मुंबई के विकास से जुड़े मुद्दों को अपने भाषण में हाई लाइट करेंगे।एक समय मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता था,लेकिन आज हम विकास के मामले बाकी दूसरे राज्यों के विकसित शहर के मुक़ाबले पिछड़ गए हैं

नसीम की  चौपाल

चौक सभा के जरिए नसीम ने शुक्रवार को भी कई जगह चौपाल लगाई।उन्होंने विकास के मुद्दे को लेकर बीजेपी -शिवसेना की सरकार पर जम कर निशाना साधा।उन्होंने सुबह 6 बजे रोजरी और एंथोनी चाल में लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने शाम में कैलाशपुरम  वाचनालय, कष्टकते मैदान और उदय नगर मछ्ली मार्किट ,साकीनाका में लोगों को संबोधित किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 5 सालों में सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है। मुंबई में मेट्रो ट्रेन कांग्रेस सरकार की देन है। मेट्रो बनाने के लिए हम लोगों ने पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया था,लेकिन बीजेपी सरकार ने रातो रात हजारों पेड़ों की बलि चढ़ा दी। नसीम ने कहा कि युति सरकार के शासनकाल में समाज का हर तबका दुखी है। अब समय आ गया कि लोग 21 अक्टूबर को मतदान के जरिए युति सरकार को सही सबक सिखाएं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?