वरिष्ठ भाजपा नेता ने कर्मनाशा तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांव का लिया जायजा

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 02, 2019
304

By: संदीप शर्मा

उत्तर प्रदेश:  गाजीपुर  सेवराई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जमानिया विधायक सुनीता सिंह के प्रतिनिधि परीक्षित सिंह ने उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह के साथ मंगलवार को कर्मनाशा के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

कर्मनाशा तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांव राजमल बांध, सुरहा, अमौरा, सायर, देवल मे बाढ प्रभावित क्षेत्र मे उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह के साथ दौरा कर लोगों की समस्याएं सुने एवं राहत सामग्री पहुचाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा। बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद के लिए ततपर हैं और संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों को शासन स्तर से राहत सामग्री वितरित की जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?