घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर पीटा

By: Riyazul
Aug 13, 2019
364

जौनपुर:शाहगंज नगर के एक मोहल्ले में महिला के साथ मुहल्ले के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। विरोध करने पर महिला की मां को युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मुहल्ले के तीन युवक सुरेश चंद्र, विजय कुमार एवं अजय कुमार सोमवार की रात घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर बगल सो रही मां पहुंची। मां के विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने उसकी मां को मारा पीटा और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ तो उसने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?