घाटकोपर में भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 21, 2019
469


By: इन्द्रेश तिवारी।                               मुंबई: भाजपाइयों द्वारा घाटकोपर वेस्ट के पार्कसाइट स्थित दत्त मंदिर पर कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमे बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा से जोड़ा गया।वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर ढाकोलिया के नेतृत्व में सुबह 10:30 से पार्कसाइट स्थित दत्त मंदिर परिसर में सदस्यता कैम्प लगाया गया।श्री ढाकोलिया ने बताया कि इस अभियान में सभी समाज के लोगो को भाजपा से जोड़ा जा रहा है।जिसमे बड़ी संख्या में लोग अपनी सदस्यता करवा भी रहे है।भाजपा नेता अनिल निर्मल ने बताया कि भाजपाइयों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की जनहित में किये गए कार्यो को भी लोगो को बताया गया।भाजपा को सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर चलने वाली पार्टी बताया। साथ ही साथ कैम्प में फ्री मेडिकल चेकअप की व्यवस्था की गयी थी जिसमे लोग अपने स्वास्थ्य से जुडी जानकारी भी ले रहे थे।कार्यक्रम में आर.टी.उपाध्याय,संतोष गांजले,हेमा सुतार,संदीप त्रिपाठी,संतोष तिवारी,सुनील पाण्डेय,नीलम पाण्डेय,उमेश कोठावदे,सतीश तिवारी,निहाल तिवारी,संतोष म्हात्रे आदि लोगो ने मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बनाया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?