तालाब मे नहाने गई गाँव की दो बच्चियो की डुबने से मौत

By: Riyazul
May 17, 2019
303

तालाब मे नहाने गई गाँव की दो बच्चियो की डुबने से मौत
जौनपुर: बरसठी स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में नानी के घर आई लड़की की अपने मामा के लड़की के साथ नहाने गई थी दोनो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सरसरा गांव निवासी हीरालाल बिंद की लड़की संजू देवी अपनी ससुराल नवलपुर गोपीगंज भदोही से सरसरा मायके आयी हुई थी,जो की जौनपुर जिले के बार्डर और बरसठी के करीब मे है, संजू देवी की लगभग 7 वर्षीय लड़की महिमा अपने मामा मुकेश बिंद की 8 वर्षीय लड़की प्रिया (डिम्पल) के साथ सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गांव के पास के पोखरे में नहाने गई। पोखरे की गहराई ज्यादा और दोनों बच्चियों को तैरना न आने की वजह से डूबकर मौत हो गई।
घर के लोगो को सूचना हुई तो मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों लड़कियों की इस दुःखद मौत पर घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मौके पर पहुंची बरसठी थाने की पुलिस ने पंचनामा कर दोनों की लाश को परिवार को सुपुर्द कर दिया है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?