प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा इनसे बड़ा कायर और कमजोर पीएम मैंने आज तक नहीं देखा

By: Riyazul
May 09, 2019
333

जौनपुर: बदलापुर 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे मतदान का छठा चरण 12 मई को होने जा रहा है।  गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सदर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र के पक्ष में प्रचार करने बदलापुर जौनपुर पहुंची।  रैली में प्रियंका ने मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि, इनसे (मोदी) बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पे दिखाने से नहीं आती है।
प्रियंका ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब तक देना नहीं जानते। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब आपके भाजपा  प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए आपने  क्या किया ? 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि 15 लाख रुपए देंगे। क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा गया था कि नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।
उक्त बाते प्रियंका एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बदलापुर जौनपुर मे बोली।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?