छेड़छाड़ के चलते हुई थी पवन की हत्या

By: Riyazul
Apr 24, 2019
322

जौनपुर: महराजगंज बक्शा थाना पुलिस ने पिछले सप्ताह सरायहरखू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। छेड़खानी किए जाने को लेकर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। पुलिस ने दस दिन के भीतर साक्ष्य जुटाने के बाद शनिवार को महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।
उक्त गांव के पवन कुमार यादव (20) की गत 11 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रथम ²ष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस आशनाई से जोड़कर छानबीन करते हुए तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। थानाध्यक्ष अरिवंद कुमार यादव ने बताया कि पवन यादव रात में घर से सौ मीटर दूर एक वृद्धा के घर पर सोने जाता था। पड़ोस की एक किशोरी से वह छेड़खानी करता था। किशोरी की मां और भाइयों ने कई बार उसे छेड़खानी से मना किया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर किशोरी के परिजनों ने उसकी हत्या की योजना बना डाली। किशोरी के परिजनों ने पवन को घटना वाले दिन देर रात्रि अपने घर में बुलाकर जमकर पिटाई की। गंभीर चोटें आने से पवन की मौत हो जाने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मृतक के सोने वाले घर की छत पर ले जाकर पिलर में फांसी के सहारे लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या कर शव लटकाए जाने की पुष्टि हो गई। छानबीन में तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद थानाध्यक्ष ने सहयोगी चौकी इंचार्ज धनियामऊ राज नारायण चौरसिया एवं हमराही सिपाहियों की मदद से शनिवार सुबह छह बजे किशोरी के भाइयों अश्विनी कुमार उपाध्याय, प्रांजल उपाध्याय व मां साधना उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?