जौनपुर:73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 06 तथा 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 02 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

By: Riyazul
Apr 22, 2019
391

जौनपुर: मुख्यालय लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 06 तथा 74- मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 02 प्रत्याशियों ने नामाकन किया। 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी से सुनील कुमार, सजीवन निर्दलीय, राष्ट्रीय समाज पक्ष से राजेश कुमार, सर्वधर्म पार्टी से सत्येन्द्र, अंडमान एण्ड निकोबार जनता पार्टी से विनोद कुमार, लल्ला राजभर निर्दलीय ने अपना नामांकन दाखिल किया। 74- मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भारत प्रभात पार्टी से नंदलाल, जनाधिकार पार्टी से अमरनाथ पासवान ने अपना नामांकन दाखिल किया। 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 04 प्रत्याशियों ने तथा 74- मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?