पेड़ पर लटका मिला युवक का शव ,हत्या कर लटकाने की आशंका

By: Riyazul
Apr 10, 2019
303

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गाँव में बुधवार को 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों सहित पुलिस भी शव की हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने की संभावना जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर व डॉग स्क्वायड टीम पहुँच गई। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के धनियामऊ चौकी के दक्षिण सरायहरखू गाँव निवासी शोभनाथ यादव का एकलौता 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव बदलापुर से बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। घर से सौ मीटर दूर पर लालसाहब मिश्र का घर है। लालसाहब परिवार सहित मुम्बई रहते है घर पर सिर्फ उनकी वृद्ध मां लालती अकेली रहती है। वृद्धा लालती के कहने पर पवन लगातार रात में करीब छः माह से उन्ही के घर सोता था। मंगलवार की रात पवन खाना खाकर लालती देवी के घर सोने चला गया। बुधवार सुबह आठ बजे किसी ने आकर शोभनाथ को सूचना दी कि पवन कमरे में फाँसी लगा लिया है। परिजन घटनास्थल पर पहुँच शव को घर ले आकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुँच सूचना उच्चाधिकारियों को दी सीओ सदर सुशील कुमार भी मौके पर पहुँचकर डॉक स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाये। जांच में प्रथम दृष्टया पुलिस भी घटना को हत्या ही मानकर चल रही है। शरीर एवं गुप्तांग पर चोट के निशान पाए जाने पर परिजन एवं पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। उक्त मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?