जौनपुर: बसपा से नाराज जौनपुर के उद्योगपति अशोक सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

By: Riyazul
Apr 07, 2019
312

जौनपुर:  सपा-बसपा गठबंधन के जौनपुर लोकसभा सीट पर प्रबल दावेदार रहे अशोक सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस जॉइन कर लिया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक सभा में उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिराज सिंधिया के समक्ष कांग्रेस पार्टी जॉइन कर लिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस से लोक सभा सदर के लिए मैदान में आ सकते हैं।
गौरतलब हो कि बहुजन समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रहे अशोक सिंह विगत 2 वर्षों से जौनपुर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन होने के बाद जब जौनपुर लोकसभा की सीट बसपा को मिली तो बसपा नेताओं के चेहरे खिल गए। टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वाले अशोक सिंह को जब किन्ही कारणों से अभी तक प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह नाराज होकर दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। 
इस दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिराज सिंधिया मौजूद रहे।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?