राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

By: Riyazul
Mar 09, 2019
324

जौनपुर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में  बजे से दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननी जन न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।  इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के५० वाद लघु आपराधिक के ३२३९  वाद, एन.आई एक्ट के वाद वैवाहिक वाद/भरण पोषण के वाद , ४३एम.ए.सी.पी. के  20वाद उत्तरा. धिकार के वाद,१८  बैंक वसूली  २० वाद तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैकं ऋण वसूली के ७६२०वाद कलेक्ट्रेट न्यायालयों के लघु आपराधिक के  ८१०राजस्व के  वाद तथा अन्य बी.एसएन. एल.  के १८१७तथा मुथूट फाईनेंस के  एवं नगर पालिका के  ५० वादों सहित कुल १४४२८  वाद निस्तारण हेतु लगाये गये। 
  इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 27 वाद लघु आपराधिक के १९९०  वाद, वैवाहिक वाद/भरण पोषण के 33 , एम.ए.सी.पी. के २४वाद उत्तराधिकार के ०७ वाद बैंक वसूली ०१  वाद तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैंक ऋण वसूली के 99 वाद कलेक्ट्रेट न्यायालयों के लघु आपराधिक के ८०० , राजस्व के ६०३  वाद, बी.एस.एन.एल. के ८२  एवं  नगर पालिका के जलकर से सम्बन्धित २४  वादों के निस्तारण सहित कुल 3691 वाद निस्तारित कराये गये। 
लघु आपराधिक वादों में बतौर अर्थदण्ड के रूप में रू.  २०२७४१ जमा कराया गया, भरण पोषण/वैवाहिक मामलों से सम्बन्धित वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को रू. १६३०००० की धनराशि दिलाई गई। उत्तराधिकार वादों में रू.१८७०५४७  के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश निर्गत हुए मोटर दुघर्टना से पीडि़त व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में रू.९२४९३३२की राशि दिलाई गई। विभिन्न बैंको की रू. २७६०२२ व बी. एस. एन. एल.  के२३३६१५  वसूली कराई गई। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण प्राधिकरण के सदस्यगण, अधिवक्तागण व काफी संख्या में वादकारी गण उपस्थित हुए। 


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?