जौनपुर: मांस तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा ,पुलिस कार्रवाई से गोमांस तस्करों में मचा हड़कम्प

By: Riyazul
Feb 28, 2019
321

 जौनपुर: खेतासराय स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम प्रतिबंधित मांस के साथ एक सप्लायर को  गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान 40 किग्रा मांस बरामद हुआ।युवक पर मुकदमा दर्ज कर चलन न्यायालय भेज दिया।पुलिस के इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कम्प मच गया। इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा के मुताबिक मुख़बिर को सूचना मिली की प्रतिबन्धित गो मांस सप्लायर क्षेत्र में मांस की विक्रय के लिए कही जाने के फ़िराक में है।सटीक मुखबिरी पर नायब दरोगा इंद्रजीत सिंह यादव और कांस्टेबल राजन ने बुधवार को साढ़े तीन बजे पोरईखुर्द पुल के पास एक प्रतिबन्धित मांस तस्कर को धर दबोचा।तलाशी के दौरान उसके पास से 40 किग्रा प्रतिबन्धित मांस बरामद हुआ।तस्कर ने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र गुफरान ग्राम अरण्द थाना कोतवाली शाहगंज बताया।पुलिस ने धारा 33/19/5 गो वध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेज दिया।पुलिस के इस कार्रवाई से गो तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?