जौनपुर:70 साल से हम सिर्फ सुनते आ रहे है अब हम सिर्फ सुनाएंगे-वारीस पठान रियाजुल हक

By: Riyazul
Dec 09, 2018
409



जौनपुर:आमिम पार्टी के भायखला महाराष्ट्र विधायक आज जौनपुर मे एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे ।वो आजमगढ़ जिले के महुआरे मे एक मुशायरे में भाग लेने जा रहे थे।इसी बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जौनपुर पार्टी कार्यलय पर प्रेस कांफ्रेंस रखवाई थी।                                                                                                                                                                                          जौनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भायखला के विधायक वारिस पठान ने कहा कि हमारी पार्टी का स्पष्ट रूप है कि हम उसी के साथ गठबंधन करेंगे जो एक तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेगी जो एंटी भाजपा और एंटी कांग्रेस हो उन्होंने कहा कि इस देश में पिछले 70 साल से दलित और अल्प संख्यको को सिर्फ दबाया गया है दलित और अल्पसंख्यक सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में काम आए हैं लेकिन उनकी राजनैतिक मेआर और सामाजिक मेआर को कभी भी दोनों पार्टी में से किसी ने भी नहीं उठाया ।भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं उन्होंने कहा कि तीन  राज्यों में जो चुनाव के परिणाम आ रहे हैं उसी के बाद ही 2019 जनता तय करेगी आखिर में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिनको इस देश के मुसलमानों का इतिहास सही से नहीं मालूम है व उनके बारे में सिर्फ भ्रम जनता के बीच में फैला रहे हैं ।हम और हमारी पार्टी जनता के बीच से इस भ्रम को दूर करेगी उन लोगों तक सही है इतिहास पहुंचाएगी ।अभी तक हम सिर्फ सुनते आए हैं, लेकिन अब हम इतना बोलेंगे इतना बोलेंगे कि सामने वाले का कान सुनते सुनते सुन हो जाएगा।



Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?