To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
By: जुनैद खान
चंदौली : जनपद में पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गौवंशों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम थाना कन्दवा द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिना नम्बर प्लेट के मैजिक वाहन से 02 गोवंशीय पशुओ को उत्तर प्रदेश से बिहार वध हेतु विक्रय करने क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते समय बकौड़ी नहर पुलिया थाना कन्दवा चन्दौली के पास से 02 अभियुक्तों क्रमशः-
1.पंकज कुमार पुत्र श्यामराज राम निवासी ग्राम ओडौवला थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष
2.त्रिवेणी पुत्र रामसखी धोबी ग्राम बैजनाथ थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को आज दिनाँक 01.07.2025 को समय 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, थाना कन्दवा।
गिरफ्तार अभियुक्त
2.त्रिवेणी पुत्र रामसखी धोबी ग्राम बैजनाथ थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 50 वर्ष
बरामदगी
02 गोवंश
01 टाटा मैजिक वाहन
1.उ0नि0 दिनेश कुमार मिश्रा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2.हे0का0 देवब्रत उपाध्याय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3.का0 प्रदीप यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers