केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का आमसभा सम्पन्न, विनोद रावत बने उपाध्यक्ष

By: Mohd Haroon
May 17, 2025
239

चुनाव संपन्न, शपथ ग्रहण के साथ नई टीम को जिम्मेदारी

जौनपुर : केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की आमसभा 16 मई को बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में भव्य रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्था के पांच वर्षीय चुनावी कार्यक्रम का समापन निर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के साथ हुआ।

चुनाव संचालन समिति द्वारा एक महीने चली चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण में मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। सह चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह व मो. असीम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विनोद कुमार रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पांच उपाध्यक्षों में विनोद कुमार रावत का नाम प्रमुखता से सामने आया है। संगठन के समर्पित और सक्रिय सदस्य रहे रावत को यह पद दिए जाने पर सदस्यों में उत्साह देखा गया। मंच से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में संगठन के लिए उपयोगी भूमिका की उम्मीद जताई गई।

मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश OCD के महामंत्री सुधीर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सामूहिक शपथ दिलाई। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने व्यवसाय की शुचिता और सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए “अपना व्यवसाय अपनों के साथ” के नारे को दोहराया।

अध्यक्षीय भाषण में जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अपने पहले संबोधन में संस्था के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपने 41 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव को साझा किया। वहीं, नवनिर्वाचित महामंत्री बंशीधर मौर्य ने कुछ मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की।

मनोनीत पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी

मुख्य अतिथि द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को भी माल्यार्पण कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मंचीय उद्बोधन में पीआरओ योगेंद्र नाथ दूबे, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह आदि ने चुनावी प्रक्रिया और नवनिर्वाचित टीम की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने किया, जिन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी का आभार जताया। समापन भाषण अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने दिया और सभा में आए सभी अतिथियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। भोजन के उपरांत प्रतिनिधियों को गिफ्ट व मेडिसिन किट वितरित की गई।

निर्वाचित प्रमुख पदाधिकारी—

अध्यक्ष : दिवाकर सिंह

महामंत्री: बंशीधर मौर्य

कोषाध्यक्ष: श्याम सिंह

संगठन मंत्री: प्रशांत मौर्य

उपाध्यक्ष : विनोद कुमार रावत, आशुतोष सिंह, आनंद साहू, विकास गुप्ता, कमल अग्रवाल,

सहमंत्री : महेश पांडेय, अनिल कुमार, प्रशांत सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता

आय-व्यय निरीक्षक : सुनील गुप्ता

पीआरओ : अवधेश्वर केसरवानी

मनोनीत पदाधिकारी—

चेयरमैन : शकील अहमद, कार्यवाहक अध्यक्ष : संजीव सिंह, कार्यवाहक महामंत्री : अखिलेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी : अखिलेश प्रजापति सहित अन्य कन्वीनर व संयोजक शामिल रहे।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?