देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर डीडीयू नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

By: Shakir Ansari
Feb 08, 2025
56

चंदौली। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर भाजपा चंदौली के दीनदयाल नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित काली मन्दिर के पास एकठ्ठा होकर ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनमानस की नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कार्यों के ऊपर विश्वास को दर्शाने वाली जीत है। डीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह जीत दिल्ली और मिल्कीपुर के चुनाव मे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप रूप से लगे भाजपा कार्यकर्ताओं की अभुतपूर्व मेहनत का परिणाम है। इस चुनाव में जनता ने अहंकार व झूठा प्रचार करने वालों को सबक सिखाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि देश केवल विकास चाहता है और भाजपा नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे विकास के नित नये आयाम गढ़ रहे है। इस मौके पर मौजूद रहे बीजेपी के कार्यकर्ता  नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, सौरभ चंद्रा एड., आशीष गुप्ता, गुरदीप सिंह, गीता रानी गुप्ता, सुधीर घोष, सौरभ जायसवाल,राजीव गुप्ता, जयकिशन गोंड, अशोक सोनकर, चंद्रेश्वर जायसवाल,राकेश कन्नौजिया, प्रियंका तिवारी, चंदा सिंह, मालती गुप्ता, सतीश चौहान, राजेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?