पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेजनो में शोक की लहर

By: Shakir Ansari
Dec 27, 2024
30

मुगलसराय/चंदौली : अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कसाब महाल स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में शोक सभा आयोजित की गई, इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे और विश्व के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। मनमोहन सिंह को साल 1987 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने गरीबों के हित के लिए मनरेगा, भोजन का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मिड डे मील, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा योजना, सूचना का अधिकार, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, भूमि अधिग्रहण बिल जैसी सैकड़ों लाभकारी योजनाएं चलाई जो आज भी जनता के लिए लाभप्रद है पूरे देश में एक साथ सरकारी योजनाओं के तहत चल रही एंबुलेंस मनमोहन सिंह जी की ही देन है 
प्रधानमंत्री रहते पाकिस्तान द्वारा उन्हें कई बार पाकिस्तान आने का न्योता भेजा गया परंतु उन्होंने उसे ठुकरा दिया जबकि उनकी जन्मस्थली पाकिस्तान में ही है
उन्हें 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस,1993 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड,1994 में का एशिया मनी अवार्ड फॉर फाइनेन्स मिनिस्टर ऑफ द ईयर,1956 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
इसके साथ ही उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई विश्वविद्यालयों की ओर से मानद उपाधियां दी गई। उनसे अमेरिका जैसी महाशक्ति देश के राष्ट्रपति राय मशविरा किया करते थे, उनके स्पीच को ध्यान से सुना करते थे, कार्यक्रम का आयोजन सभासद मोहम्मद आफताब ने किया 
इस दौरान मतीउल्लाह कुरैशी, बृजेश गुप्ता, अकील अहमद बाबू,नवीन पांडेय,मुजाहिद अख्तर,असद इक़बाल, संतोष तिवारी, संजय मिश्रा, शाहिद तौसीफ,अनवर सादात, ट्रीजा एलियट, मुकीम खान, मोहम्मद आसिफ,निसार शाह, मोहम्मद इकराम, रब्बानी शाह,इकबाल अहमद, बिरला भाई,दिलनवाज भाई आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?