अंतरराष्ट्रीय जापान कराटे डू प्रतियोगिता में कृष्णा पब्लिक स्कूल दुलहीपुर के छात्र हुए विजेता

By: Shakir Ansari
Dec 18, 2024
33

अंतरराष्ट्रीय जापान कराटे डू प्रतियोगिता में कृष्णा पब्लिक स्कूल दुलहीपुर के छात्र हुए विजेता

छात्र ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा विद्यालय को 10 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य पदक से सुशोभित किया

चंदौली। मुगलसराय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जापान कराटे डू ,एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चंदौली द्वारा 13वीं विक्रम सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 14 और 15 दिसंबर  2024 को लक्ष्मी पब्लिक स्कूल  मुगलसराय में आयोजित किया गया। जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल दुलहीपुर के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विद्यालय को 10 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य पदक से सुशोभित किया।  विजेता छात्रों में आकाश कुमार, वर्तिका श्रीवास्तव,दिव्यांशु उपाध्याय,प्रिंस गोंड,आराध्या यादव,जाह्नवी  कुमारी, आयशा गुप्ता, श्रेया मौर्या,अंशिका पटेल और संस्कृति प्रजापति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


द्वितीय स्थान पर प्रियांशु कुशवाहा लकी चौहान ,अंशिका चौहान और अनन्या यादव ने रजत पदक प्राप्त किया

और  साथ में तृतीय स्थान पर अजमत खान ,अरविंद यादव, अनमोल कुमार, कृष्णा कुमार, आर्यन पांडे, अनंतिका कुमारी और समर्थ सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रौशन किया।

क्रीडा स्थल पर विद्यालय प्रबंधक संजय उपाध्याय,मैनेजर रत्ना उपाध्याय, प्रधानाचार्या  पल्लवी उपाध्याय, आशीष तिवारी,जयदीप तिवारी, पवन श्रीवास्तव, राकेश कुमार (कोच) आदि लोग उपस्थित थे। 

विद्यालय के प्रबंधक संजय उपाध्याय ने सभी विजेताओं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया

और राष्ट्र का मान बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?