साइबर क्राइम टीम ने आवेदक का फ्राड धनराशि - 11900/- रुपये कराए वापस

By: Shakir Ansari
Dec 01, 2024
31

साइबर क्राइम टीम ने आवेदक का फ्राड धनराशि - 11900/- रुपये कराए वापस

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में एंव पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिसौदिया के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक विवेक कुमार सिंह निवासी-ग्राम – माटीगाँव , तहील- सकलडीहा जनपद चन्दौली का फ्राड तरीके से 11900/- रुपये का दिनांक 12.09.2024 को टेलीग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से अमेजन ग्रुप से मोबाइल पर आता है। पार्ट टाइम जाँब के लिए और अपने बातों में लेकर युपीआई के माध्यम  से फ्राड कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक विवेक कुमार सिंह उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल /  प्रभारी निरीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 11900/- रुपये आवेदक के खातें में वापस कराया गया। आवेदक विवेक कुमार सिंह उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम एंव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।


नाम पता आवेदक -

विवेक कुमार सिंह निवासी- निवासी-ग्राम – माटीगाँव , तहील- सकलडीहा जनपद चन्दौली

वापस करायी गयी धनराशि का विवरण  - 

वापस करायी गयी धनराशि रुपया – 11900/-  

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम ---

नि0 गगन राज सिंह (प्र0नि0 साइबर क्राइम)

हे0 का0 पवन कुमार यादव 

का0 मनोज चौहान

का0 मो0 नौशाद

का0 राहुल सिंह


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?