दुलहीपुर महावलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

By: Shakir Ansari
Sep 20, 2024
5

चंदौली। दुलहीपुर महावलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा उ प्र द्वारा बैठक दुलहीपुर कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक मे पीड़ित दुकानदारों को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मोर्चा पिछले 22 महिने से अनवरत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन से गुहार लगाता रहा लेकिन अभी तक हम लोगों को सिर्फ कोरा आश्वासन मिला। जब कि मुगलसराय में फोर लेन तो दुल्हीपुर महाबलपुर में 6 लेन क्यों यह हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार यहां के ग़रीब दुकानदारों के मकान को ध्वस्तीकरण पर पुनः विचार करते हुए सर्विस लेन पाथवे हटाकर सड़क के डिवाइडर की चौड़ाई कम कर उसके जद में आने वाले मकान एवं जमीन का मुआवजा विना दिये किसी का मकान न तोड़ा जाय। आज़ के बैठक एवं कैंडल मार्च का नेतृत्व करने हुए किसान न्याय मोर्चा उ प्र के संयोजक एडवोकेट महेंद्र यादव ने कहा कि दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा विगत 22 महिने से अपनी जायज मांग कर रहे हैं यदि मुगलसराय में फोर लेन सड़क चौड़ीकरण हो रहा है तो दुल्हीपुर महाबलपुर में भी फोरलेन या सर्विस लेन हटाकर डिवाइडर की चौड़ाई कम करके सिक्स लेन सड़क बनाने के लिए सरकार को नक्शे में परिवर्तन कर सड़क बनाने पर स्वीकृति प्रदान करना चाहिए यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो किसान न्याय मोर्चा संयुक्त रूप से आंदोलन तेज करते हुए धरने पर बैठने के मजबूर होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस संबंध में मोर्चा बराबर जिला प्रशासन को अवगत करा चुका है। आज़ सायं काल बैठक के बाद दुल्हीपुर महाबलपुर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से महेंद्र यादव,रतन कुमार श्रीवास्तव, चितरंजन सोनकर, डॉ आर के शर्मा, महेंद्र शर्मा, शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, कृष्णकांत यादव, घनश्याम शर्मा, स्वामी भजनानंद, गुलाम मोहम्मद, गुलशेर सिद्दीकी, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, गोपाल शर्मा, नसीम एडवोकेट, मोहित शर्मा, बादल, बबलू, मोनू, खलील, जलालुद्दीन, अशोक पटेल, बुद्धू निगम, भारी संख्या में दुल्हीपुर महाबलपुर के पीड़ित दुकानदार एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?