साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर पीड़ित के 8500/-रूपये कराए वापस

By: Shakir Ansari
Aug 27, 2024
40

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे* के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष साइबर क्राइम वीरेन्द्र कुमार मय साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका सबीना बानो पुत्री सुकुरुल्लाह अंसारी निवासी ग्राम डेवढिल सदलपुरा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली का फ्राड तरीके से 8500/- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी थी।
 
जिसके सम्बन्ध में आवेदिका सबीना बानो उपरोक्त द्वारा के थानाध्यक्ष साइबर क्राइम समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 8500/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। आवेदिका सबीना बानो उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम एंव साइबर थानाध्यक्ष एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0 नि0 वीरेन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष साइबर क्राइम) 
हे0का0 पवन कुमार यादव 
का0 सन्तोष कुमार यादव
का0 मनोज चौहान
का0 अनिल कुमार
का0 आशुतोष भारद्वाज


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?