मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

By: Shakir Ansari
Jul 24, 2024
217

मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

चंदौली : दुलहीपुर में मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में एक विद्यालय में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया,जिसमे छात्र एवं छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।  मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया। मनोवाधिकार फाउंडेशन संगठन के जिलाअध्यक्ष कमरुल इस्लाम ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। जो संस्कृति धर्म और राजनीति से संबंधित सवाल पूछे गए थे। जिसमें अन्य 15 स्कूलों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग लिया। स्कूल केआर्यन सिंह,सैक रफ़ी,ख़ुशी यादव,सूर्यांश सिंह,समां,दीपक,साइमा को पुरस्कार मिला है।सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष नीरज पटेल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा हैं। जिससे उनका मनोबल बढे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष -कमरुल इस्लाम,उपाध्यक्ष-नीरज पटेल,युवा प्रमुख-शिवम गुप्ता,स्वेता पटेल, काजू कुरैशी, नईम अहमद,के साथ भीसौड़ी ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, सतपोखरी ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी, दुलहीपुर प्रधान प्रत्याशी जलालुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?