दुलहीपुर शाहिया जामा मस्जिद मे कुरान की तरावीह हुई मुकम्मल

By: Shakir Ansari
Mar 26, 2024
286

कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने हाफिज के पास रखी पानी की बोतल व मिठाई हुआ फातिहा 

कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने  एक के बाद एक हाफिज की पोसी 

मौलाना व हाफिज नूरुद्दीन ने दुवाए मगफिरत में देश में अमन चैन बना रहे। सभी को बीमारियों से निजात मिले कारोबार में तरक्की हो दुवाएं की 

दुल्हीपुर/चंदौली  : शाहिया जामा मस्जिद में आज से शुरू होगा। सुरह तरावीह की नमाज, कुरान तरावीह मुकम्मल की गई। शाहिया जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना व हाफिज नूरुद्दीन ने 15 दिनों में कुरान सुनाया। 

आज खत्म तरावीह के दौरान शाहिया जामा मस्जिद को गुलाब के फूलो और अन्य फूलों से सजाया गया। पूरी मस्जिद नमाजियों से भरी हुई थी। मुकम्मल तरावीह के बाद हाफिज साहब ने देश में अमन-चैन के लिए दुवाएं की साथ ही साथ नमाजियों का शुक्रिया अदा किया। मौलाना व हाफिज नूरुद्दीन ने सभी नमाजियों के लिए दुआए मगफिरत मांगी मस्जिद में उपस्थित  लोगों में डॉ. अमीर अहमद , नाटे कुरैशी,अनीस,बशीर, मौलवी सरवर, नूर, गुड्डू, जमील अहमद,मेहबूब खान,  शेख फारूक कुरैशी, अरशद, अनवर, हदीश खान, लालू कुरैशी, समेत तमाम नमाजी मौजूद रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?