अपना दल ने किया सरदार पटेल की पुण्यतिथि का आयोजन

By: Surendra
Dec 16, 2023
382


नवी मुंबई : अपना दल (एस) नवी मुंबई की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल  की ७३वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। बेलापुर कार्यालय में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए अपना दल के महाराष्ट्र राज्य प्रभारी महेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत की देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने आजादी के बाद बिना जंग के ५६२ छोटी- बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरना आज देश कई टुकड़ों में बट गया होता।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि यह सरदार पटेल की ही देन है जो आज हम भारत को एक अलग भौगोलिक इकाई के रूप में जानते हैं। उन्होंने कहा कि एकमात्र सरदार पटेल ही ऐसे निर्णायक व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय सिविल सेवा की निरंतरता को कायम रखा।इस अवसर पर अपना दल, नवी मुंबई के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जनकल्याण सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, घर हक संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश सरकटे, तथा जेपी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।उक्त समारोह में प्रमुख रूप से एडवोकेट विलास अहिरे, वरिष्ठ समाजसेवक जितेंद्र कटियार, हरिहर वागल, विपिन तिवारी, पत्रकार रामप्रीत राय, जनकल्याण सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र सरोज के अलावा कई गणमान्य  उपस्थित थे।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?